दुर्ग के टोल नाके के पास कोयले से लोडेड ट्रक में लगी आग, आधी रात मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची… बड़ी दुर्घटना टली

दुर्ग। दुर्ग जिले में नेहरू नगर भिलाई से राजनांदगांव की ओर बाफना टोल टैक्स के पास एक ट्रक बिलासपुर से रसमड़ा जा रही थी। ट्रक में कोयला लोडेड था। इसी दौरान अज्ञात कारण के वजह से कोयले में आग लग गया। ये घटना 14-15 जून के दरमियानी रात की है। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंच कर अग्निशमन कर्मियों ने ट्रक पर रखे कोयला पर में लगी भीषण आग पर बड़ी सावधानी से एक गाड़ी पानी की मदद से काबू पाया और आग को ट्रक के दुसरी तरफ बढ़ने से रोक लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। राहत की बात यह रही कि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

उपरोक्त जानकारी जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने दी है, उन्होंने जानकारी देते हुआ बताया कि, अग्निशमन कर्मी धन्नुक यादव, नरोत्तम टण्डन, राजू लाल, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुंच कर आग पर समय रहते काबू पाया लिया गया और स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...