उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा: ट्रेवलर गाड़ी अलकनंदा नदी में गिरी, 10 की मौत, CM साय ने जताया दुःख

डेस्क। उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है. जहां यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर रेसक्यू ऑपरेशन जारी है.

ये हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर रेंतोली के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरा टेपों ट्रेवलर अचानक नियंत्रण खो गया और नीचे लुढ़कते हुए अलकनंदा नदी में समा गया. घटना के बाद वहां अफ़रा-तफरी मच गई. लोग मदद के लिए चीख पुकार करने लगे. जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

खबरों के मुताबिक ट्रेवलर में करीब सत्रह यात्री सवार थे, घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है. घटना स्थल पर रेक्स्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. नदी का बहाव तेज होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने इस हादसे की पुष्टि की है. घटना की खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर रवाना कर दिया गया है. एमआरएफ और एनडीआरएप की टीमें रेसक्यू ऑपरेशन में जुटी हुी हैं. इस हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है.

सीएम साय ने भी इस हादसे को लेकर दुःख प्रकट किया है. उन्होंने X पर लिखा है –

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में कई लोगों के असमय निधन एवं घायल होने की दुःखद खबर प्राप्त हो रही है।

बाबा बद्री विशाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...