Job की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका: Durg में 21 को लग रहा प्लेसमेंट कैम्प… भारत में iPhone बनाने वाली कंपनी, Bharat Biotech, TATA मोटर्स समेत इस MNC में 350 पोस्ट है खाली; जानिए जरुरी बातें

दुर्ग। दुर्ग जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। 21, जून को दुर्ग में 350 रिक्त पदों को भरने के लिए भारत बायोटेक, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनी प्लेसमेंट कैंप में आ रही है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 350 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 21 जून 2024 को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा।

प्लेसमेंट कैम्प में कौनसी कंपनी में कितने पद रिक्त…?

  • नियोजक टाटा विस्ट्रॉन – 100 पद
  • टाटा मोटर्स – 100 पद
  • सेनाईडर इलेक्ट्रिक – 100 पद
  • भारत बायोटेक – 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक आर.के. कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट केम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...