छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार: पुलिस ने फोर्स के साथ हसदेव से किया गिरफ्तार…कई अधिकारी दिनभर डटे रहे

भिलाई। बड़ी खबर इस वक्त सरगुजा के हसदेव अरण्य से आ रही है। जहां क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार हो गए हैं। अमित बघेल की गिरफ्तारी पुलिस ने किस मामले में की है…? इस संबंध में पुलिस की ओर से स्पष्ट बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि बालोद जिले में बंद के दौरान हुए विवाद में अमित बघेल की गिरफ्तारी हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि बालोद जिले की पुलिस ने अमित बघेल की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस फोर्स तैनात रही। कई जिलों की पुलिस भी वहां मौजूद रहीं। आज ही क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल हसदेव अरण्य को लेकर धरना में शामिल होने गए थे। वहां से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आज ही पुलिस को अमित बघेल ने ललकारा था…
– फेसबुक आईडी से लाइव आकर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ की पुलिस को ललकारा था

– तकरीबन तीन मिनट के इस वीडियो में अमित बघेल ने कई विषयों पर अपनी बात रखी थी

– अमित बघेल ने पुलिस को चैलेंज किया था कि वे हसदेव आकर मुझे गिरफ्तार कर लें

– दरअसल, अमित बघेल व क्रांति सेना के पदाधिकारी हसदेव पहुंच गए थे

– हसदेव मामले में क्रांति सेना का स्टैंड क्लियर है, प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ क्रांति सेना शुरू से मुखर रहा है

– पिछले दिनों बालोद में बंद के दौरान व्यापारियों के साथ में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी

– व्यापारियों और क्रांति सेना के लोग आपस में भिड़ गए थे, इसमें कई चोटिल हुए थे

– वहीं भड़काऊ बयान देने का आरोप जैन समाज के लोगों ने क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल पर लगाया है

– शनिवार को ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा जैन मुनियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में रायपुर में व्यापारी सड़क पर उतरे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...