भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह से दया सिंह ने की मुलाकात: संगठन में बेहतरीन काम के लिए मांगा आशीर्वाद, भिलाई आने का दिया न्यौता…

भिलाई। नगर निगम भिलाई के वार्ड-44 के पार्षद और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह का नई दिल्ली दौरा चल रहा है। वे लगातार भाजपा नेता और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद व मार्गदर्शन मांग रहे हैं। साथ ही भिलाई के बेहतर विकास के लिए विकास कार्यों की स्वीकृति मांग रहे हैं।

नई दिल्ली में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से सम्मान प्राप्त करने के बाद दया सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरूण सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में दया सिंह ने कई विषयों पर चर्चा की। अलग-अलग कार्यों के लिए विस्तार पर बातें हुई। दया सिंह ने भाजपा संगठन के नेता अरूण सिंह को भिलाई छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा है कि वे जरूर छत्तीसगढ़ आएंगे तो भिलाई आएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...