छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बादल: प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी… रायपुर-दुर्ग पहुंचा मानसून; देखिये मौसम विभाग का पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो गई है। प्रदेश में गरज-चमक के साथ बादल बरस रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। बीजापुर और सुकमा में अटका मानसून शुक्रवार को रायपुर, दुर्ग पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्से तक पहुंच गया है। इसी प्रकार धमतरी, गरियाबंद और राजनांदगांव जिले में भी मानसून एक्टिव हो गया है।

मानसून ने पिछले 48 घंटे में पूरा मध्य छत्तीसगढ़ कवर करने के बाद उत्तरी हिस्से को भी टच कर लिया है। जांजगीर, कबीरधाम, बिलासपुर, रायगढ़, कोरिया और आसपास के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी वर्षा हुई। अगले 2 दिनों में तेज वज्रपात गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक हुई बारिश औसत से 48 फीसदी कम है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 6 जिलों गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी सभी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...