विधायक देवेंद्र ने सांसद और पूर्व मंत्री को घेरा: बोले-सांसद के संरक्षण में BSP लोगों को डरा-धमकार उजाड़ रहा आशियाना…गंदे पानी की सप्लाई के लिए केंद्र को कोसा

भिलाई। भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद, पूर्व केबिनेट मंत्री के खिलाफ खुलकर बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि बीएसपी प्रबंधन का जो रवैय्या है, लोगों को डरा धमकाकर भरी गर्मी में लोगों का आसियाना उजाड़ रहे हैं, गंदा पानी दिया जारहा है। यह सब भाजपा के सांसद,पूर्व केबिनेट मंत्री और केंद्र में भाजपा की सरकार की मिलीभगत से हो रहा है।

यही नहीं देवेंद्र यादव ने सांसद विजय बघेल और पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश को आंड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये दबाव की राजनीति करते हैं। इन्ही का रवैय्या बीएसपी अपना रहा है और बीएसपी क्षेत्र में जो भी समस्याएं हो रही है, वह सब इनकी और केंद्र में भाजपा की सरकार की वजह से हो रही है। लेकिन वे डरने वाले नहीं है और वे जनता के हित के लिए जनता के साथ सड़क की लड़ाई लड़ेंगे और लोगों को उनका हक मूलभूत सुविधाएं दिलाकर रहेंगे।

देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि बीएसपी प्रबंधन का यह रवैय्या हमने कभी देखा नहीं। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब बीएसपी प्रबंधन समनवय बनाकर काम कर रही थी और वर्तमान समय में टाउनशिप के लोग मूलभूत समस्याओं के लिए जूझ रहे है। पानी की समस्या है। गंदा पानी सप्लाई की जा रही है।

लोगों को डराधमका कर घरों को खाली कराया जा रहा है। बीएसपी का यह रवैया केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के कारण ह। इससे आम नागरिकों को तकलिफ हो रही है। बीएसपी यदि अपने रवैया को चेंज नहीं करेगी तो उग्र आंदोलन करेंगे। बड़े सम्मान से पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय का नाम लेते हुए देवेंद्र ने कहा कि उनका दोहरा चरित्र, जनता के सामने है। एक तरह उनकी केंद्र की सरकार है। जिस सरकार के अधिनस्त बीएसपी है। वो मिलीभगत से जनता को प्रताड़ित कर रहे है।

मूलभूत सुविधा बीएसपी की जिम्मेदारी
टॉउनशिप में जो हमारे रहवासी है, उनके मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति बीएसपी को करनी पड़ेगी। उनकी मूलभूत चीजों को ध्यान देना होगा। सफाई, पानी आदि बीएसपी का काम है लेकिन बीएसपी राजनीति कर रही है। यह सब राजनीति खेल सांसद के संरक्षण में हो रहा है। मैंने सूना है कि वे सेलबोर्ड के सदस्य भी है।

वे खुद टाउनशिप में रहते हैं। केंद्र में उनकी सरकार है। इसके बाद भी बीएसपी प्रबंधन गरीबों का आसियाना उजाड़ दे रही है। गंदा पानी दे रही है। क्या कर रहे हैं वो? मैं यह उनसे पूछना चाहता हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...