छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: पिकअप ने बाइक सवारों को मारी जोड़कर ठोकर… टक्कर इतनी जबरदस्त की धू-धूकर जली बाइक… एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक में मासी, बेटा और भतीजी की मौत हुई है। घटना देर शाम मेचका क्षेत्र के नाला के पास की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले घोटियावाही के राधाबाई मरकाम, नेहा मरकाम और राजेश बाइक में सवार होकर छठ्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद जिले के शोभा जा रहे थे।

तभी अरसीकन्हार नाला के पास मैनपुर के तरफ से आ रहे पिकअप वाहन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक में भीषण आग लग गयी, वहीं बाइक सवार तीन लोग दूर जा गिरे। इस घटना में राधाबाई मरकाम और राजेश की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं नेहा ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई कमलचंद सोरी सहित पुलिस मौके पर पहुँचे। पुलिस के मुताबिक घायल नेहा मरकाम को इलाज के लिए नगरी अस्पताल भेजा गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक परिवार के तीन लोगों की मौत से घोटियावाही में मातम पसर गया, वहीँ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...