दुर्ग ब्रेकिंग: देर रात होटल के कमरे में दांव लगा रहे थे कांग्रेसी पार्षद सहित कई नामचीन रसूखदार, खेल रहे थे जुआ, अचानक पहुंच गयी पुलिस, फिर…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के दीपक नगर के एक होटल में जुआ खेलते कई रसूखदारों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने देर रात को होटल में रेड की कार्यवाही की। इस दौरान कमरे में जुआ खेलते दुर्ग शहर के 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। आपको बता दे कि, सभी जुआड़ी रात से ही मोहन नगर थाने में पुलिस के हिरासत में है। आज सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहन नगर पुलिस व एसीसीयू की टीम ने रात में अचानक दीपक नगर के एक होटल में दबिश दी। इस होटल में लंबे समय से जुआ खिलाने की शिकायत मिल रही थी। बताया जाता है कि होटल को शहर के प्रमुख ज्वेलर्स व्यापारी इस समय संचालित कर रहे हैं। इस बात की सूचना पुलिस को मिल रही थी। कल सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी पुख्ता करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश के बाद रात में घेराबंदी की और जुआ खेलते वार्ड-7 शिक्षक नगर के कांग्रेसी पार्षद मनदीप सिंह भाटिया सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कार्यवाही कर सभी को रात में ही थाने में बैठा दिया और इस बीच सुबह तक पुलिस की कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए शहर के धनाढ्य लोग सक्रिय नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई की दुर्ग शहर में आज जमकर चर्चा हो रही है।

आरोपियों के नाम –

मनदीप सिंह भाटिया (29 वर्ष) निवासी लुचकी तालाब मान होटल के पास दुर्ग, राहुल बाकलीवाल (26 वर्ष) अमर हाईट्स गंजपारा दुर्ग, हर्ष जैन (22 वर्ष) हटरी बाजार अनाज लाईन दुर्ग, अमन जैन (30 वर्ष) सदर बाजार गांधी चौक दुर्ग, यश बाकलीवान (22 वर्ष) अमर हाईट्स गंज पारा दुर्ग, नितिन जैन (42 वर्ष) बढ़ई पारा, रौनक पाटुटी (23 वर्ष) बनिया पारा दुर्ग, बबलू जैन (21 वर्ष) हटरी बाजार दुर्ग, राज जैन उम्र (30 वर्ष) लुचकी तालाब के पास दुर्ग, सौरभ जैन (24 वर्ष) ऋषभ नगर नवकार भवन दुर्ग हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...