भिलाई-3 में भीषण सड़क हादसा: ऑटो पकड़ने सड़क पार कर रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर… मौके पर ही चली गई जान… चरोदा निगम में नेता प्रतिपक्ष की बेटी है मृतका

भिलाई। दुर्ग के भिलाई-3 में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक ऑटो पकड़ने पैदल सड़क पार कर रही लड़की को तेज रफ़्तार बाइक ने ठोकर मार दी है। इस हादसे में युवती की मौत हो गई है। ये हादसा आज लगभग 11.30 बजे बिजली कॉलोनी के पहले गेट के पास हुई। गतवा तालाब पार निवासी मृतका मीनाक्षी वर्मा ( 20 वर्ष ) भिलाई – चरोदा नगर निगम में भाजपा पार्षद व नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा की बेटी है। मामले में पुलिस ने आरोपी मोटर साइकिल चालक को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मीनाक्षी वर्मा मेहंदी कोचिंग क्लास जाने घर से निकली थी। इसके लिए आटो पकड़ने वह बिजली कॉलोनी के पहले गेट से होकर फोरलेन सड़क को पार कर रही थी‌। डिवाइडर पर पैदल वालों के लिए छोड़ी गई जगह से सड़क पार करते समय दुर्ग से रायपुर की दिशा में तेज रफ्तार से जा रहे मोटर साइकिल चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से सड़क पर खून बिखर गया और मौके पर ही मीनाक्षी वर्मा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिलाई-3 पुलिस ने शव को शास्त्री हास्पिटल सुपेला मर्च्यूरी भिजवा दिया। मृतका मीनाक्षी वर्मा के पिता राम खिलावन वर्मा भिलाई – चरोदा नगर निगम में भाजपा से दो बार के पार्षद हैं। इस कार्यकाल में उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। मीनाक्षी 4 बहनों में तिसरे नंबर की है। सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर महापौर निर्मल कोसरे सहित पक्ष व विपक्ष के अनेक पार्षद और संगठन के लोग पोस्टमार्टम के दौरान मर्च्यूरी में मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...