Chhattisgarh : रेप करने में नाकाम आरोपी ने की महिला की हत्या, फिर मृत शरीर से किया दुष्कर्म, पढ़िए शर्मसार करने वाली पूरी स्टोरी

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दुष्कर्म करने में नाकाम आरोपी ने महिला की हत्या कर मृत शरीर से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालकर शव को खेत में फेंककर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मामला दर्ज कर खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया। यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के उडुमकेला गांव की है। बता दें कि आरोपी पहले ही अपने पिता की हत्या और चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

इस मामले में अनमोल सिंह ढिल्लो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने बताया, महिला को घर में अकेली पाकर आरोपी की नीयत बिगड़ी. जबरदस्ती दबाव बनाने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद मृत शरीर के साथ दुष्कर्म के बाद शव को खेत में फेंककर फरार हो गया. आरोपी पहले ही अपने पिता की हत्या और चोरी के मामले में जेल जा चुका है. तीन महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटा है.

वारदात की जानकारी मिलते ही सीतापुर थाना प्रभारी भरतलाल साहू, फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर और बाकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. आरोपी ने महिला के चेहरे और सिर पर पत्थर से कई वार किए हैं, जिससे सिर और चेहरा बुरी तरह कुचल गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी और महिला ने पड़ोस में ही साथ बैठकर शराब पी थी. इसके बाद इसने वारदात को अंजाम दिया.

पति बाहर था, महिला ने पड़ोसी के घर पी थी शराब

पुलिस की जांच में पता चला कि महिला का पति बुधवार को साथी ग्रामीणों के साथ काम करने तेलाईधार ​​​​​​गया था. शाम को भारी बारिश होने के कारण वह घर नहीं लौटा। वहीं, महिला देर शाम पड़ोसी के घर गई थी, जहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। वह भी पड़ोसी के घर शराब पी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेही रघु मांझी (40 वर्ष) निवासी आमापारा को हिरासत में लिया. रघु मांझी के घर से खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं.

हत्या के बाद खेत में फेंका शव

पूछताछ में रघु ने बताया कि उसने महिला के साथ शराब पिया. बातचीत में पता चल गया था कि उसका पति घर में नहीं है. वह देर रात महिला के पास पहुंचा और उसके साथ रेप की कोशिश की. महिला ने विरोध किया तो उसने हमला कर दिया. चेहरे और सिर पर वार से महिला जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। महिला के शव को घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर खेत में एक गड्ढे में फेंक दिया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...