छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, दो पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, एक पटवारी राजनांदगांव का रहने वाला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और जांजगीर-चांपा जिले में आज एसीबी की टीम ने दबिश देकर दो पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई किसानों की शिकायत पर की गई।

जांजगीर में बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा के पनगांव के पटवारी विजय लहरे ने जमीन रजिस्ट्रेशन के लिए नक्शा काटने के नाम पर पैसे की मांग की थी। प्रार्थी की शिकायत पर टीम ने पटवारी को 3500 सौ रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा और उसे न्यायालय जांजगीर में किया पेश किया गया.

वहीं खैरागढ़ जिले में ACB ने ⁠प्रकाशपुर के पटवारी विवेक परघनिया को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, खैरागढ़ जिले के प्रकाशपुर हल्का नंबर 11 में पदस्थ पटवारी विवेक परगनिया टोलागांव के किसान किशोर दास साहू से जमीनी कागजात में सुधार के नाम पर रिश्वत मांग रहा था. कई दिनों से किसान पटवारी का चक्कर लगा रहा था. कार्य नहीं होने पर किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की.

राजनांदगांव का रहने वाला है पटवारी विवेक परघनिया

शिकायत की जांच के बाद आज सुबह ACB की 8 सदस्यीय टीम प्रकाशपुर पहुंची, जहां पटवारी को 4 हजार रुपए के साथ घूस लेते गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि पटवारी विवेक परघनिया राजनांदगांव के ममता नगर का रहने वाला है. उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई की है. पटवारी को खैरागढ़ के व्यवहार न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.⁠

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...