छत्तीसगढ़ में NIA का छापा : नक्सल मामले में कई स्थानों पर दी दबिश, दो लोग गिरफ्तार, कैश, मोबाइल, प्रिंटर समेत आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की लगातार कार्रवाई जारी है. NIA ने देर रात छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दबिश देकर आधा दर्जन स्थानों पर तलाशी ली. इस दौरान NIA ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया. साथ ही मोबाइल, प्रिंटर, नगदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया है. बताया जा रहा कि यह पूरा मामला नक्सल मामले से जुड़ा है.

मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए ने माओवादियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी मामले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुदूरवर्ती गांवों मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी में छापेमारी की. दो लोगों को गिरफ्तार भी किया. तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये नगदी के साथ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए.

एनआईए की जांच जारी है. बता दें कि नक्सल मामले में स्थानीय पुलिस ने 5 फरवरी 2024 को मामला दर्ज किया था और 22 फरवरी को एनआईए ने मामले को अपने हाथों में लिया था. प्रारंभिक जांच के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

भाजपा नेता हत्याकांड की भी जांच कर रही एनआईए

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नारायणपुर जिले में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्‍या के मामले की भी एनआईए जांच कर रही है. हाल ही में NIA ने माओवादियों के इलाके में दबिश देकर करीब एक लाख नगदी समेत समान जब्‍त किया था. एनआईए की तरफ से जारी बयान में बताया गया था कि सीपीआई (माओवादी) के पूर्वी बस्तर डिवीजन के तहत विभिन्न संदिग्धों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) / बयानार एरिया कमेटी के समर्थकों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई करते हुए तोयनार, कौशलनार, बाडेनहोड, धौड़ाई समेत 12 स्थानों पर तलाशी ली गई. कोंगेरा गांव में तलाशी के दौरान नक्सली पर्चे और साहित्य के साथ कई मोबाइल फोन, एक टैबलेट और 9,90,050 रुपए नगद बरामद किया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...