पूर्व मंत्री ने की आत्महत्या: पानी की टंकी पर चढ़कर खुद को मारी गोली… पोती से यौन शोषण करने का लगा था आरोप

नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली है। वह 59 साल के थे और उन पर अपनी पोती के साथ यौन शोषण करने के आरोप थे। राजेंद्र (Rajendra Bahuguna) की बहू ने कुछ दिनों पहले ही उनके खिलाफ पोती से यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था। इन आरोपों के लगने से राजेंद्र दुखी थे, इसलिए उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर खुद को गोली मार ली।

राजेंद्र बहुगुणा (Rajendra Bahuguna) की बहू ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से राजेंद्र काफी आहत थे। उन्होंने सुसाइड करने से पहले पुलिस को फोन किया और फिर टंकी पर चढ़कर पिस्टल से गोली मार ली। पुलिस ने राजेंद्र की बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

हल्द्वानी के सर्किल ऑफिसर भूपिंदर सिंह सोनी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और लंबी बातचीत के बाद राजेंद्र को टंकी से नीचे उतरने के लिए मना भी लिया था। लेकिन उन्होंने अचानक बंदूक निकाली और अपनी छाती में गोली मार ली। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया था। उन्हें बचाने के लिए हमने पूरी कोशिश की थी।

एनडी तिवारी के कार्यकाल में रहे थे मंत्री
राजेंद्र बहुगुणा हल्द्वानी में रोडवेज यूनियन के नेता थे। जब एनडी तिवारी राज्य के सीएम थे, तब साल 2004 से 2005 तक राजेंद्र बहुगुणा को राज्य मंत्री का दर्जा मिला था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...