सोशल मीडिया में अपलोड किया था चाइल्ड पोर्नोग्राफी: SP शशिमोहन ने किया टीम का गठन, पुलिस ने जशपुर के युवक को केरल से किया गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने बच्चों और महिलाओं से जुड़े अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पुलिस ने आरोपी को केरल से गिरफ्तार किया है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के तुमला थाना पुलिस को साइबर सेल से आरोपी मनधर राम (23) के केरल में होने की जानकारी मिली। SP शशि मोहन सिंह ने टीम का गठन किया और टीम को केरल भेजा। आरोपी मनधर को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी मनधर राम ने साल 2022 में सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों से संबंधी अश्लील वीडियो अपलोड करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

SP शशि मोहन सिंह ने बताया कि इंटरनेट पर बच्चों से जुड़े अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने या देखने पर NCRB दिल्ली की शाखा संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई के लिए राज्य के पुलिस मुख्यालय को टीपलाइन सेंड करती है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी को साइबर टीपलाइन मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। आने वाले समय में इस मामलों में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...