माइलस्टोन एकेडमी भिलाई में अलंकरण समारोह का आयोजन, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन रहे चीफ गेस्ट… स्टूडेंट्स को सौंपा गया पदभार

भिलाई। माइलस्टोन एकेडमी भिलाई में गुरुवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल में बड़े ही उत्साह पूर्ण तरीके से अलंकरण समारोह सेलिब्रेट किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के स्वागत के साथ किया गया। बैंड की धुन में मुख्य अतिथि और डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला ने मंच में प्रवेश किया। स्कूल एंथम के बाद सरस्वती पूजा की गई जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के रंगारंग आयोजन ने समा बांध दिया।

मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि, विद्यार्थियों को हमेशा जिम्मेदारी लेनी चाहिए ताकि भविष्य में वह सभी प्रकार की जिम्मेदारियां को अच्छी तरह निभा सके साथ ही उन्होंने बच्चों को अपनी-अपनी मां के नाम से पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला ने अपने उद्बोधन से सभी का मन जीत लिया।

छात्र एवं छात्राओं को उनकी योग्यता के अनुरूप एकेडमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला के द्वारा विभिन्न पदभार सौंपे गए और बैच प्रदान किए गए। पदभार ग्रहण करने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं ने प्रिंसिपल के द्वारा दिलाए गए शपथ को बड़ी ही लगन एवं ध्यान से दोहराया। पूरे माइलस्टोन परिवार का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम का समापन बड़े ही व्यवस्थित और सफल तरीके से किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...