भिलाई में C-मार्ट: मेयर इन काउंसिल में लंबी चर्चा…शहर की महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

भिलाई। आज नगर पालिक निगम भिलाई के एमआईसी कक्ष में महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सी मार्ट पावर हाउस भिलाई में स्थानीय महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों के विक्रय के संबंध में चर्चा की गई। महिला स्व सहायता समूह, शिल्पीओं, बुनकरों, दस्तकारों, कुंभकारों अथवा अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योग द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय सी मार्ट में होगा। घरेलू मसाला से लेकर राशन के सभी सामान यहां मिलेंगे इसके अलावा कपड़ा और हैंडलूम्स के प्रोडक्ट भी मिलेंगे।
एक बड़े मार्ट की तरह यहां भी वे सारे प्रोडक्ट होंगे जिनकी जरूरत लोगों को होती है, इस पर महापौर की परिषद ने गहन चर्चा किया। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, केशव चौबे, चंद्रशेखर गवई, साकेत चंद्राकर आदित्य सिंह, नेहा साहू, मीरा बंजारे, मालती ठाकुर एवं मन्नान गफ्फार खान तथा निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

वर्ल्ड मलेरिया डे: भिलाई निगम ने जोन 1 और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा गुरुवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर भिलाई निगम सभागार में कार्यशाला में आयोजित की गई। इस दौरान निगम...

CG के कांग्रेस नेता के करीबी पर लगा लाखों...

भिलाई। भिलाई में कांग्रेस नेता पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता का नाम अमन‌दीप सोढ़ी है। जिन...

ट्रेंडिंग