भिलाई ब्रेकिंग: काम कर लौट रहे बाइक सवारों को हाइवा ने लिया अपने चपेट में… एक युवक की मौके पर हुई मौत, एक घायल… जामुल पुलिस ने की कार्रवाई

भिलाई। मेसन का काम कर घर लौट रहे बाइक सवार को हाइवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चपेट में लिया। घटना में युवक की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कर पीएम के लिए उसे भेज दिया। वहीं बाइक पर सवार दूसरे युवक को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।

मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है। जामुल पुलिस ने ग्राम बाघमुडा मुंगेली जो वर्तमान में शिवपुरी आजाद चौक जामुल निवासी सुनील दिवाकर 28 वर्ष अपने दोस्त गणपत दास मानिकपुरी के साथ बाइक सीजी 07 सीपी 9610 से एमजी कालेज में मेसन का काम कर घर लौट रहे थे।

इस दौरान शीतला तालाब रोड ग्राम कुरुद के पास हाइवा सीजी 07 बीएल 5396 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।

घटना में सुनील की मौके पर मौत हो गई। वहीं गणपत दास को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट आई है। मृतक मुंगेली से आकर भिलाई में मेसन का काम करता था। विवाहित है। जहां पर सड़क दुर्घटना हुआ है। वहां की सड़के काफी खराब है जर्जर होने के कारण बाइक चालक कई बार चपेट में आ चुके है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...