छत्तीसगढ़ की राजधानी में फायरिंग: बड़े कारोबारी पर चली गोली, लॉरेंस और अमन साहू गैंग पर शक… हवा और कार में चलाई गोली, मुंह बांध कर आए थे दो बदमाश; CCTV में हुए कैद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। शहर में दिन दहाड़े में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के ऑफिस में गोली है। आशंका जताई जा रही है कि लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग से जुड़े लोगों ने गोली चलाई है। उद्योग भवन के पास स्थित आफिस में गोली चली है। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार दो युवकों ने गोली चलाई है। युवकों की तलाश में पुलिस जुटी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल पर गोली चली है। बताया जा रहा है कि 2 बार फायरिंग की गई, जिसमें एक हवा में और दूसरी गोली कार पर की गई है, जो शीशे पर लगी। चर्चा है कि, वारदात को कारोबारी को डराने के लिए किया गया है, जिससे वह लेवी की रकम दे सकें। वारदात किन लोगों ने और क्यों की है फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वारदात सुबह 11 बजे हुई है। अग्रवाल का ऑफिस तेलीबांधा क्षेत्र के उद्योग भवन के पास है।

जानकारी के अनुसार दो बाइक सवारों ने गोली चलाई है। दोनों युवक मुंह पर मास्क लगाकर आए थे। वारदात के बाद भागते हुए CCTV कैमरे में तस्वीरें कैद हुई हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी प्रह्लाद अग्रवाल सूरजपुर जिले के रहने वाले हैं। उनकी और उनके बेटे राजेश अग्रवाल की कंपनी छत्तीसगढ़ की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो सड़क निर्माण से जुड़े काम करती है। इस कंपनी को झारखंड में भी सड़क निर्माण का काम मिला है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, रायपुर के थाना तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफ़िस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फ़ायर करते हुए दिखाई दिये हैं, ज्ञात हो कि इससे पूर्व रायपुर पुलिस द्वारा इसी प्रकार के झारखंड के एक गैंग को रायपुर में घटना को अंजाम देने से पूर्व पकड़ा गया था। इस घटना में में भी इसी गैंग पर शक है। नाकेबंदी और जांच की जा रही है।

रायपुर ASP लखन पटले के अनुसार पचपेड़ी नाके से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड पर कारोबारी के ऑफिस के सामने 2 बाइक सवार फायरिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। नाकेबंदी कर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों शूटर कारोबारी पर हमला करने के लिए नेशनल हाईवे पर महावीर नगर चौक में कारोबारी के ऑफिस के बाहर रेकी कर रहे थे। वह बाइक से काफी देर से प्रह्लाद अग्रवाल के ऑफिस आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही कारोबारी कार से पहुंचे, शूटर तेजी से कार के करीब आए, फिर गोली चला दी।

कहा जा रहा है कि, वारदात के तरीके से लग रहा है कि कि शूटरों का मकसद केवल कारोबारी को डराने का था। जिस वजह से उन्होंने पहली गोली कार पर फिर दूसरी गोली हवा में फायर की। फिलहाल पुलिस को आशंका है कि शूटर घटना के बाद मंदिर हसौद की तरफ भागे हैं। पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी। आपको बता दें, 2 महीने पहले रायपुर पुलिस ने झारखंड के अमन साहू गैंग से जुड़े 4 शूटरों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या की सुपारी मिली थी। इसके बाद इनमें से 3 शूटर रायपुर पहुंचे थे। जबकि एक को छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था। रायपुर में हुई वारदात का शक भी इसी गैंग पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...