छत्तीसगढ़ के हॉस्टल में 16 साल की स्कूली छात्रा हुई प्रेग्नेंट: पेट बढ़ा तो हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ने भेजा घर… परिजनों ने करवाया एबॉर्शन, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; जानिए मामला

कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कांकेर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक स्कूल के हॉस्टल में 16 साल की नाबालिग बच्ची का प्रेग्नेंट होने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कन्या आवासीय विद्यालय कांकेर में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा गर्भवती हो गई थी। हॉस्टल सुपरिटेंडेंट को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने छात्रा को उसके घर भेज दिया। जहां परिजनों ने उसका एबॉर्शन करा दिया है।

मामला संज्ञान में आने के बाद कांकेर कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने हॉस्टल अधीक्षिका को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जांच के लिए पखांजूर SDM अंजोर सिंह पैकरा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है। जांच दल दो दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। हालांकि मामले में अब तक FIR नहीं हुई है। अधीक्षिका ने इस बारे में विभाग को भी सूचना नहीं दी। इसकी वजह से आरोपी की भी पहचान नहीं हो पाई है। छात्रा कब गर्भवती हुई इसकी सही जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

बताया जा रहा है कि, गर्भवती होने के कुछ दिनों तक छात्रा हॉस्टल में रह रही थी। अप्रैल महीने में जब छात्रा का पेट बढ़ा तब इसकी जानकारी वार्डन को मिली। वहीं ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शुक्रवार 12 जुलाई को विधायक विक्रम उसेंडी से की तब मामला उजागर हुआ। कांकेर जिले के एक गांव में पिछले दो साल से कन्या आवासीय विद्यालय का संचालन हो रहा है। छात्रावास के भवन का अब तक निर्माण नहीं हो पाया है। इसके चलते गांव में ही पहले से संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल में ही बालिकाओं को पढ़ाया जा रहा है। उसी परिसर में माध्यमिक शाला भवन को बालिकाओं के छात्रावास में बदल दिया गया है। यहीं छात्राएं रहती हैं।

DB डिजिटल में प्रकाशित खबर के अनुसार, वार्डन ने गांव में ही अपना मकान बना लिया है, जहां वह पति के साथ रहती है और रात को छात्राओं को महिला चपरासी के भरोसे छोड़ चली जाती थी। झलियामारी कांड के बाद यह दूसरी घटना है जिसमें छात्राओं के हॉस्टल के सुरक्षा को लेकर सवाल उठा है। जहां नाबालिग छात्रा गर्भवती हुई है इस हॉस्टल और कैंपस को लेकर भी कई खामियां नजर आई हैं। अस्थाई रूप से बनाए गए हॉस्टल में न तो बाउंड्रीवाल है ना ही वॉर्डन रात में तैनात रहती थी। इसके अलावा कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर गए 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और...

राजनांदगांव रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला: हाईकोर्ट...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग...

दुर्ग। दीपावली के त्योहार से पहले मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की जांच लगातार...

छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रेम चंद्राकर की माता दशोदा बाई...

दुर्ग। आदर्श नगर दुर्ग निवासी दशोदा बाई चंद्राकर का 4 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में...