भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र: शहर के गरीब और असहायक लोगों की चिंता, बेदखली की कार्यवाही पर रोक लगाने के निर्देश

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर के गरीब और असहायक लोगों की चिंता की। ऐसे लोग जिनका खुद का मकान नहीं है। अपने परिवार के साथ में बीएसपी के मकान में रह रहे है और अपना जीवन बसर कर रहे है। एसे लोगों की फिक्र करते हुए विधायक यादव ने पहल की है और कलेक्टर को पत्र लिख कर साफ निर्देश दिए है की टाउनशिप क्षेत्र में बारिश के मौसम में बेदखली की कार्यवाही पर रोक लगाया जाए।

विधायक ने अपने पत्र में लिखा है की मोहनी राव, पता-सेक्टर-6, भिलाई सहित अन्य लोगों ने जनदर्शन में बीएसपी प्रबंधन द्वारा बारिश के मौसम में बेदखली की कार्यवाही से अवगत कराते हुए रोक लगाने निवेदन किया गया है।

ज्ञात हो कि टाउनशिप क्षेत्र में विगत कई वर्षों से निवासरत है। जिन्हें बारिश के दौरान बिना व्यवस्थापन के खाली कराया जाना मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं है। अतः शासन के आदेशानुसार बारिश में बेदखली की कार्यवाही पर रोक का पालन करते हुए एवं नियमानुसार प्रभावितों को पंजीकृत कर इन्हें शासन की योजना “मोर मकान-मोर आस” के तहआवास आवंटन का लाभ दिलाने आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...