मोहरा के फिल्टर प्लांट में लगेगा पीएलसी स्काडा सिस्टम, राजनांदगांव में 4 दिनों तक पेयजल सप्लाई प्रभावित, इन इलाकों में शाम को नहीं आएगा पानी

राजनांदगांव। जल संयंत्र गृह मोहरा के फिल्टर प्लांट में पीएलसी स्काडा सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके चलते 27 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकी से चार दिनों 17 से 20 जुलाई तक शाम की पेयजल सप्लाई नहीं हो पाएगी। सुबह भी देर से पानी की सप्लाई होगी। इंदिरा नगर टंकी से भी 17 और 18 जुलाई की शाम पानी सप्लाई नहीं होगी।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शहरवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने राजनांदगांव नगर निगम द्वारा मोहरा स्थित जल संयंत्रगृह के 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पीएलसी स्काडा सिस्टम लगाया जाना है।

इन टंकियों से शाम को नहीं होगी पानी सप्लाई

निगम आयुक्त ने बताया, सिंगदई मोहड टंकी, लखोली कन्हारपुरी टंकी, कंचनबाग टंकी, टाका घर नया आरसीसी‌ टंकी, टाका घर नया टंकी, टाका घर टंकी, शंकरपुर नया टंकी, चिखली दिनदयाल नगर टंकी से 17 जुलाई से 20 जुलाई तक शाम की पेयजल सप्लाई नहीं होगी और सुबह की पानी सप्लाई देरी से होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...