BSP फिलटर प्लांट का निरीक्षण करने टीम के साथ पहुंचे भिलाई निगम कमिश्नर ध्रुव; आयुक्त को लगातार मिल रही थी पार्षदों से शिकायत… डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर को भी देखा

भिलाई। भिलाई निगम के कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव (IAS) ने भिलाई स्टील प्लांट के वाटर फ़िल्टर प्लांट का बुधवार को निरिक्षण किया। आयुक्त ध्रुव को सेक्टर के पार्षदों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि, बीएसपी द्वारा सप्लाई किया जा रहे पीने का पानी निर्धारित मानक के अनुरूप घरों में सप्लाई नहीं हो रहा है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त ध्रुव ने नगर निगम भिलाई के फिल्टर प्लांट के टीम के साथ बीएसपी के फिल्टर प्लांट मरोदा में निरीक्षण करने पहुंचे।

वहां जाकर सप्लाई की प्रणाली पानी साफ करने हेतु उपयोग किए जाने पदार्थों को चेक करवाया, पानी के सैंपल की जांच की गई। वहां के रजिस्टर एवं पानी साफ करने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री की मात्रा आदि का परीक्षण किया गया। पानी का सैंपल लिया गया। वहां फिल्टर प्लांट के अंदर पानी सही पाया गया। वहां के पश्चात पूरी टीम सेक्टर 4 डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर पहुंची। वहां पर भी पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। वहां पर सप्लाई किया जा रहा पानी का सैंपल लिया गया। उसे जांच के लिए लैब में भेजा गया, वास्तविक जानकारी रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगी।

बीएसपी के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद ऐसी संभावना बन रही है, कि पाइपलाइन पाइप लाइन में या जॉइंट के समय कहीं पर लीकेज हो जिसके कारण पानी मानक के अनुरूप सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इसके लिए जगह-जगह जाकर घरों में पानी का सैंपल लिया जा रहा है। उसे लैब में जांच करने के लिए भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, भार्गव, अभियंता बृजेश श्रीवास्तव,भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।आयुक्त ने निर्देश दिए कि बीएसपी द्वारा सप्लाई किया जा रहे हैं पीने के पानी के गुणवत्ता मानक के अनुरूप होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...