खतरे के निशान से ऊपर बह रही शिवनाथ नदी: पूर्व विधायक अरुण वोरा ने लोगों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता… SDRF की तैनाती, CCTV समेत इन 5 बिंदुओं को पूरा करने प्रशासन से किया अनुरोध

दुर्ग। सावन की शुरुआत के साथ ही शिवनाथ नदी में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करें। वोरा ने कहा कि, “शिवनाथ नदी में जल स्तर बढ़ने के बावजूद सुरक्षा के उपायों की कमी साफ नजर आ रही है। पूर्व में भी यहां घटनाएं घट चुकी हैं, इसलिए इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमें अधिक सतर्कता बरतनी होगी।”

उन्होंने 5 बिंदुओं पर प्रशासन से किया अनुरोध किया है कि…

  1. एसडीआरएफ टीम*: एसडीआरएफ की पूरी टीम को तैनात किया जाए।
  2. कंट्रोल रूम*: पहले से स्वीकृत कंट्रोल रूम को सक्रिय किया जाए।
  3. सी.सी.टी.वी कैमरे*: 22 पूर्व में स्वीकृत सी.सी.टी.वी कैमरों को तत्काल स्थापित किया जाए।
  4. विद्युत व्यवस्था*: पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  5. ब्रिज की साफ-सफाई*: पुल की सफाई अविलंब की जाए।

उन्होंने विशेष रूप से एनीकेट पर तेज बहाव की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से इसे भी ध्यान में रखने का अनुरोध किया है। अरुण वोरा ने यह भी कहा कि, शिवनाथ नदी में जल स्तर का बढ़ना सावन के महीने में आम है, लेकिन प्रशासनिक सतर्कता और सही समय पर किए गए उपाय नागरिकों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा। प्रशासन को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि किसी भी आपदा की स्थिति से निपटा जा सके। वोरा के इस अनुरोध के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी ढंग से कार्रवाई करता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...