उफनते नाले में बह गई कार, दुर्ग के 6 युवक थे सवार, ऐसे बची जान…

बालोद। सावन लगते ही छत्‍तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू हो गया है। नादी-नाले उफान पर हैं। वहीं पानी के तेज बहाव में बालोद जिले के बरही गांव के नाले में एक कार गिरकर बह गई। यह घटना बीती रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। कार में 6 लोग सवार थे। सभी युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी छह युवक दुर्ग जिले के धनोरा के रहने वाले थे। कार से अपने जीजा के घर घूमने आए थे। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। लगातार बारिश के चलते बरही नाला उफान पर था। इस दौरान कार तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर नाले में गिरकर बह गई। कार में सवार सभी युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई। सभी युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों की मदद से कार की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...