दिल्ली में राज्य स्तरीय सेन सम्मेलन में शामिल हुए वैशाली नगर MLA रिकेश सेन: जल्द होगा बड़ा सम्मलेन… मुख्य अथिति होंगे PM मोदी; डाक्टर इंजीनियर IAS, IPS अफसरों ने लिया समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाला नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन इन दिनों दिल्ली प्रवास पर है। दिल्ली के पंजाबी बाग क्लब में सेन समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में विधायक रिकेश सेन ने बतौर अतिथि शिरकत की। पंजाबी क्लब आडिटोरियम में सम्पन्न इस सम्मेलन में सेन समाज के सभी राज्यों से प्रतिनिधित्व करने वाले लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द तालकटोरा स्टेडियम में पूरे भारत वर्ष के सेन समाज के लोग इकट्ठा होंगे जिसमें मुख्य अतिथि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इस आयोजन में समाज के गौरव स्व. कर्पूरी ठाकुरजी को भारत रत्न दिए जाने पर पूरे देश के सेन समाज की ओर से प्रधानमंत्रीजी का आभार व्यक्त किया जाएगा।

आपको बता दें कि नाई समाज से देश के इकलौते विधायक रिकेश सेन का पंजाबी बाग क्लब के इस आयोजन में अभूतपूर्व अभिनंदन हुआ। अभी तक सेन समाज के लोगों को लेकर यही अवधारणा विद्यमान रही है कि सेन नाई समाज के लोग सिर्फ सैलून चलाने, दाढ़ी कटिंग करने वाले एक नाई ही होते हैं लेकिन इस समारोह ने समाज के इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है। क्योंकि दिल्ली सम्मेलन में सेन समाज का अलग अलग क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने वाले जो लोग पहुंचे उनमें अधिकांश साइंटिस्ट, डीआरडीओ, डाक्टर, आईआरएस, आईएएस और आईपीएस सहित उच्च पदों पर आसीन और शिक्षित लोग थे, जिन्होंने सेन समाज को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया है।इस समाज में एकजुटता के साथ प्रत्येक परिवार और जरूरतमंद लोगों की मदद को लेकर जो आगाज और पहल हुई है उसे देख कर यह तय हो गया है कि देश का सेन नाई समाज भी हर क्षेत्र में अपनी गहरी पकड़ रखने लगा है।

कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन ने कहा कि आज जिस प्रकार से समाज के लोग आगे बढ़ रहे हैं, मेरा यकीन है कि अब सेन समाज बहुत मजबूत और सुदृढ़ होगा। मैं पूरे भारतवर्ष में अकेला विधायक हूं सेन समाज का लेकिन अब राजनीति के क्षेत्र में भी हमारा समाज बहुत आगे जा रहा है, देश के हर प्रांत में अभी तक अन्य जाति और सम्प्रदाय के लोगों ने जिस तरह सेन समाज को सहयोग और आशीर्वाद दिया है, उस विश्वास को सेन नाई समाज कभी कमजोर नहीं होने देगा और सभी के सहयोग से बहुत जल्द नाई समाज के जो परिवार पिछड़े और कमजोर हैं, उनको सहयोग कर मुख्य धारा से जोड़ते हुए उन्हें भी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से मजबूत और सबल बनाने हम सभी संकल्पित हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...