विजय बघेल सहित अन्य सांसदों का सर्व छत्तीसगढ़ीहा समाज ने दिल्ली में किया सम्मान, समाज के पदाधिकारियों ने किया MPs का जमकर स्वागत

भिलाई। दिल्ली एन.सी.आर. सर्व छत्तीसगढ़ीहा समाज के द्वारा “छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा” से आए नवनिर्वाचित सांसद सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल रहे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य नव निर्वाचित सांसद कमलेश जागड़े, देवेन्द्र प्रताप, भोजराम नाग, संतोष पाण्डेय भी मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।

गत दिनों सांय 6:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित सम्मान समारोह में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज दिल्ली एवं एन सी आर ने सभी सांसदों का पुष्प गुच्छ से स्वागत सम्मान किया। समाज के लोगों में बहुत ही हर्ष और उमंग का माहौल था। समाज के लोगों ने बहुत ही उसे साहस से ढ़ोल बाजे और पुष्प वर्षो कर स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिश बाजी की गई.सर्व छत्तीसगढ़िया समाज दिल्ली एवं एन सी आर की तरफ से गौतम वर्मा, घनश्याम आगरे, तुलसी राम, हरीश साहू, राजकुमार साहू, मनोज रजक, दिनेश कौशिक, भागवत प्रसाद सहित सेकड़ो की संख्या में लोग उपस्थिति रहे। दिल्ली एन सी आर में छत्तीसगढ़ के करीब 350 परिवार एकजुट होकर रहते है.जिनसे सांसद विजय बघेल जी का पुराना नाता है, वे ज़ब भी दिल्ली जाते है. उनसे मिलते है. उनका हालचाल लेते रहते है. कार्यक्रम के लिए जब सांसद जी को सर्व समाज ने आंमत्रित किया तक कार्यक्रम के दिन दिल्ली में भारी बारिश की वज़ह से रोड जाम, सड़को पर पानी भरा था. ऐसे में सांसद जी मेट्रो ट्रेन से अपने प्रिय जनो से मिलने पहुंचे, सांसद को अपने बीच देख कर लोगों में बहुत ही उत्साह का माहौल था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...