भिलाई में दो नए फ्लाईओवर बनाने की तैयारी, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव, 30 मिनट में पहुंच सकेंगे रायपुर

भिलाई। नेशनल हाईवे पर दो औ फ्लाईओवर बनाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. यातायात पुलिस ने खुर्सीपार गेट और सिरसा गेट पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाया है. जिला स्तरीय सड़क सुरक्ष समिति में इस प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजा गया है. यदि इन दोनों चौक पर भी फ्लाईओवर का निर्माण हो जाता है तो नेहरू नगर से रायपुर सिर्फ 30 मिनट में तय कर ली जाएगी.

अभी खुर्सीपार और सिरसा गेट नौक पर लगने वाले जाम के चलते रायपुर पहुंचने में करीब 45 मिनट का समय लगता है. दो और फ्लाईओवर बनने से लोगों के समय और इंधन की बचत होगी. इसके अलावा हादसे में भी कमी आएगी.

केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है : सतीश ठाकुर

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने कहा, खुर्सीपार और सिरसा गेट पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है. जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति में चर्चा के बाद यह प्रस्ताव भेजा गया है. फ्लाईओवर बन जाने से यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी. राहगीरों को इसका फायदा मिलेगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...