चक्रधर समारोह 2024 : इस बार नए कलेवर में होगा आयोजन, हेमा मालिनी, मीनाक्षी और अनूप जलोटा देंगे प्रस्तुति


रायगढ़. हर साल की तरह इस साल भी रायगढ़ में चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने 39 वें चक्रधर समारोह आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। सात सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन से समारोह की शुरुआत होगी। इस वर्ष यह समारोह नए कलेवर में होगा। इसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा आएंगे। वहीं हेमा मालिनी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देंगी।

कलाकार चयन समिति ने कई नामों को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं कुछ कलाकार की स्वीकृति मिलना शेष है। बता दें कि रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में गणेश चतुर्थी से चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है। कोविड के समय से इसकी व्यवस्था बिगड़ गई थी।

समारोह के लिए इनके नाम लगभग तय

समारोह में इस बार प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, शास्त्रीय नृत्यांगना हेमामालिनी, मीनाक्षी शेषाद्री, राकेश चौरसिया का नाम लगभग फायनल है। वहीं पद्म विभूषण हरि प्रसाद चौरसिया, ओडिशा नृत्यांगना रंजना मौहर व त्रिधारा समूह के आरती सिंह के नाम भी शामिल हैं। वहीं कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास की टीम भी आएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...