शासकीय कन्या विद्यालय सुपेला में हुआ मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन… DEO मिश्रा भी हुए शामिल… बोले – बच्चों के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण

डेस्क। राज्य शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्रथम पालक-शिक्षक मेगा संकुल बैठक 06 अगस्त 2024 को कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के सभी संकुलों में आयोजित किया गया। इसी क्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला में भी पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ जी. भाटिया शिशु रोग विशेषज्ञ, मॉनिटरिंग अधिकारी के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग अरविन्द मिश्रा, सहायक संचालक पुष्पा पुरुषोत्तमन, विशेष अतिथि केशव चौबे उपस्थित रहे l संकुल प्राचार्य रूपा उप्पल के मार्गदर्शन में सरस्वती पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l मुख्य अतिथि डॉ जी. भाटिया शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा पालकों को सभी उम्र के बच्चों की मानसिकता, पौष्टिक भोजन आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई l अरविन्द मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा पालकों को समझाया गया कि बच्चों के लिए शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है और उनके सम्पूर्ण विकास में पालक किस प्रकार सहयोग दे सकते हैं l

पालक शिक्षक मेगा बैठक में पालकों को नई शिक्षा नीति 2020 के साथ ही शिक्षा के नवाचारी प्रयासों पर गहन चर्चा की गई। जिसके तहत बच्चों की पढ़ाई के लिए उचित वातावरण हेतु घर में ही पढ़ाई हेतु एक निश्चित स्थान तय करने, पालकों को अपने बच्चों की दिनचर्या सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करने, बच्चों के सीखने की जानकारी लेने, बच्चों में सार्वजनिक रूप से अपने विचारों को व्यक्त करने और उनके संकोच को दूर करने पहल, बच्चों की अकादिम प्रगति एवं परीक्षा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बस्ता रहित शनिवार की गतिविधियों के सम्बंध में अवगत कराने, विद्यार्थियों के आयु एवं कक्षा अनुरूप परीक्षण व पोषण की जानकारी देने और जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र आदि बनाने हेतु शिविर के बारे में अभिभावकों को अवगत कराया, न्योता भोज की अवधारणा की जानकारी देने, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सहित छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा और विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म दीक्षा एप तथा ई-जादुई पिटारा एप के माध्यम से शिक्षा के लिए पालकों व छात्रों को अवगत कराने सम्बन्धी बिंदुओं पर चर्चा की गई। सभी व्याख्यातागण, शिक्षकगण द्वारा सभी बिंदुओं पर पालकों को जानकारी उपलब्ध करायी गयी और उनका मार्गदर्शन किया गया l लगभग 100 से अधिक पालक गण की उपस्थिति में पालक शिक्षक मेगा बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...