यादव समाज महिला प्रकोष्ठ भिलाई नगर ने मनाया तीज महोत्सव, विजेता ने जीता तीज क्वीन का खिताब

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज महिला प्रकोष्ठ भिलाई नगर ने ठेठवार सदन रिसाली में आज तीज मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिरोमणि यदुवंशी भगवान कृष्ण एवं पवित्र श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना से किया गया। इस अवसर पर सामाजिक महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। तीज क्वीन का खिताब विजेता यादव को मिला।

हाउजी प्रतियोगिता में प्रथम वंदना यदु, द्वितीय मिथिला यादव एवं तृतीय अन्नपूर्णा यादव रही। म्यूजिकल गेम में प्रथम माया यदु, द्वितीय शशि यदु एवं तृतीय सरस्वती यादव रही। सांस्कृतिक गतिविधियों में मनमोहक एकल नृत्य की प्रस्तुति तारा यादव, सुषमा यादव, लीना यादव एवं श्रीमती वंदना यदु ने दी।

कार्यक्रम का संचालन अन्नपूर्णा यादव एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती सरोज यदु (अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ) ने किया। कार्यक्रम में वसुंधरा यदु, सविता यादव, मंजू यादव, सरोज यदु, मंजू यादव, सत्यभामा यादव, सरोजिनी मलागर, अमलेश्वरी यादव, गायत्री यादव, अन्नपूर्णा यादव, मधुबाला यादव, रुक्मणी यादव, सुधा यादव समेत बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...