CG ब्रेकिंग: कारोबारी से 50 लाख की लूट: लूटेरों ने व्यापारी का रास्ता रोककर डंडे-रॉड से पीटा… लहूलुहान कर 50 लाख रुपए लूट कर हो गए फरार

रायपुर। राजधानी के माना थाना क्षेत्र में एक अनाज कारोबारी से 50 लाख की लूट हो गई है। इस घटना के बाद माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है, जो इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक लूटने में पहले अपराधियों ने व्यापारी पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया, जिसके बाद लहूलुहान हालत में पड़े कारोबारी के पास रखे 50 लाख रुपये से भरे थैले को छीन कर फरार हो गए।

घटना माना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई में एक होलसेल कारोबारी, दुकान बंद कर घर लौट रहा था, उसी दौरान मिंटू पब्लिक स्कूल के पास 3 बाइक पर सवार 9 लूटेरों ने व्यापारी का रास्ता रोक लिया और उसे रुपया भरे थैले को छीनने की कोशिश की।

जब व्यापारी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। घायल कारोबारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना में व्यापारी बुरी तरह से लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गया, जिसके बाद अपराधियों ने लूट की इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।लहूलुहान हालत में पड़े व्यापारी के पास से रुपए भरे थैले को छीन कर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...