बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी सैन्य प्रस्तुति… सेना के हथियार और कौशल का प्रदर्शन… आयोजन को लेकर CM साय ने दी जानकारी

रायपुर। भारतीय सेना के पास कौन-कौन से हथियार हैं, उनका प्रयोग कैसे किया जाता है। सैनिकों की ट्रेनिंग कैसी होती है। इन सभी सवालों का भारतीय सेना राजधानी रायपुर में लाइव जवाब देगी। सेना का यह प्रदर्शन राजधानी रायपुर में अक्‍टूबर में होगा। यह जानकारी मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दी है।

साय ने सोशल मीडिया एक्‍स में एक पोस्‍ट किया है, लिखा है कि मुझे घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार की पहल पर अक्टूबर में भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति करने जा रही है। इस प्रर्दशनी में सेना के जवान सैन्य हथियार और सैन्य समान को प्रदर्शित करेंगे।

विष्‍णुदेव ने लिखा है कि इस प्रकार की सैन्य प्रस्तुति छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित की जाएगी। हमारे प्रदेश के युवाओं को सेना के बारे में जानने और उनके सैन्य कौशल को देखने समझने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, साथ ही राष्ट्रभक्ति व सैन्य सेवा में जाने की प्रेरणा मिलेगी। बताते चले कि सेना के छत्‍तीसगढ़- ओडिशा सब ऐरिया (COSA) कमान का सेंटर नवा रायपुर में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...