यशवंत साहू@ भिलाई। भाजपा में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। नेता आपस में लड़ रहे हैं। मिशन-2023 से पहले ये भाजपा को पिछले बार की तरह नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर भाजपाई इतना सोचते तो आपस में लड़ते हुए नजर नहीं आते। खैर, आज भाजपा की गुटिय राजनीति की बात इसलिए करनी पड़ रही है क्योंकि आज ये चीजें सामने आ गई है।
दुर्ग में भाजपा की बैठक थी। जेल भरो आंदोलन के लिए रणनीति बनानी थी। लेकिन रणनीति छोड़ कुछ और ही माहौल बन गया। दरअसल, दुर्ग और भिलाई के कार्यकर्ताओं को बुलाकर बैठक में चार्ज किया जा रहा था। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय इस बैठक में मौजूद थे। साय की मौजूदगी में सारा कुछ हुआ।
देर नहीं करते सीधे बात पर आते हैं। संगठन महामंत्री साय के बाद विजय बघेल ने भाषण दिया। कार्यकर्ताओं को चार्ज करने की नीयत से विजय बघेल ने बहुत सारी बातें कह डाली। विजय बघेल वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि, संगठन को मजबूत होना पड़ेगा। अब सोनार नहीं, लोहार की तरह काम करना होगा।
दुर्ग-भिलाई में संगठन की सक्रियता पर सवाल उठते हैं। प्रदर्शन में कुछेक लोग मौजूद होते हैं। अब इसकी संख्या बढ़ानी होगी। 2003 में भाजपा संगठन ज्यादा मजबूत थी। तब कार्यकर्ताओं की भीड़ सड़क पर उतरती तो लोग देखते।
इस तरह की काफी बातें सांसद विजय बघेल ने कही। ये बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय को जमी नहीं। वे मंच में लगे माइक को पकड़कर सांसद विजय बघेल को जवाब देने लगे। राकेश पांडेय ने कहा कि, बार-बार संगठन के कार्य और कार्यकर्ताओं पर प्रश्नचिन्ह लगाना कार्यकर्ता एवं संगठन का अपमान है। हमें इसे बचना चाहिये। संगठन सर्वोपरि है संगठन से ऊपर कुछ भी नहीं है।
इनकी मौजूदगी में सबकुछ होता रहा…
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद विजय बघेल, ज़िला प्रभारी पुरंदर मिश्रा, प्रदेश मंत्री ऊषा टावरी, विधायक विद्यारतन भसीन, राकेश पांडेय , प्रेमप्रकाश पांडेय, नीलू शर्मा, रमशीला साहू, चंद्रिका चन्द्राकर, वीरेन्द्र साहू, जय सिंह राजपूत, नटवर ताम्रकार ललित चन्द्राकर , लाभचंद बाफ़ना , सांवला राम डहरे उपस्थित थे।
प्रेस रिलीज में सांसद के बारे में क्या-कुछ लिखा,,,जानिए
भाजपा की ओर से जारी प्रेस रिलीज जारी किया गया है। मीडिया प्रभारी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में सांसद विजय बघेल के कमेंट पर वर्जन स्वरूप में प्रेस रिलीज बनाया गया है…
– पीड़ा महसूस होती है उनके लगातार ऐसे बर्ताव से- विरेंद्र साहू
– जब जब भी बैठक हुई उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराया- चंद्रिका चंद्राकर
– संगठन की अवहेलना क़तई बर्दाश्त नहीं होगी- ऊषा टावरी
– कार्यकर्ताओंको बार-बार कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं- सांवला राम डहरे
यह भी लिखा…
संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रोष हुआ किए एवम कहा कि हम अपना संसाधन लगाकर एवम संगठन मे अपना समय लगाकर काम करते हैं जिसके परिणामस्वरूप 15 वर्ष भाजपा सत्ता में रही एवम पूरी निष्ठा से सभी कार्यकर्ता संघठन का कार्य करते है।
उपरोक्त कार्यक्रम मे संयुक्त रूप से दुर्ग एवम भिलाई जिला संघठन के जिला पदाधिकारी ,मोर्चा प्रकोष्ठ, के प्रदेश पदाधिकारी , जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संयोजक गण मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री की उपस्थिति थी।