भिलाई पब्लिक स्कूल में धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया जन्माष्टमी, नन्हें-मुन्ने बच्चे बने कृष्ण और राधा… मटकी फोड़ के साथ हुए कई एक्टिविटी; देखिए तस्वीरें

भिलाई। दुर्ग जिले के मरोदा स्थिति भिलाई पब्लिक स्कूल में शनिवार 24, अगस्त को जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। छोटे-छोटे बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे और कृष्ण-राधा बनकर मटकी फोड़ भी किए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई, जहां सभी ने सबसे पहले आरती और भजन किया और छोटे बच्चों द्वारा शोर्ट प्ले की भी प्रस्तुति दी गई। प्री प्राइमरी के प्यारे-प्यारे छोटे बच्चों ने मटकी फोड़ किया, सभी बच्चे कृष्ण राधा के ड्रेस में आए थे, सभी बच्चे बहुत ही प्यारे लग रहे थे। भिलाई पब्लिक स्कूल में यह आयोजन शनिवार 24 अगस्त को हुआ। आयोजन के दौरान भिलाई पब्लिक स्कूल मरोदा के डायरेक्टर एचपीएस उप्पल, प्रिंसिपल हरविंदर कौर, डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ. प्राशि तिवारी, हेड मिस्ट्रेस बेतसेबा रानी और तमाम शिक्षक और नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहें।

स्कूल डायरेक्टर एचपीएस उप्पल ने कहा कि, पढ़ाई के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और त्योहार से बच्चों का जुड़ा होना जरूरी है, इससे उनको अपने त्योहारों और धर्म को लेकर जानकारी मिलती है। भिलाई पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल हरविंदर कौर और डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ. प्राशि तिवारी ने एक सुर में बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आज भिलाई पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण राधा के गेटअप में आए हुए थे। उन्होंने मटकी भी फोड़ी और परफॉर्मेंस भी दिया। आगे भी स्कूल में इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर होते रहेंगे। आप सभी को जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

आपको बता दें, सोमवार 26 अगस्त को पूरे भारत में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सोमवार को स्कूल की छुट्टी रहेगी और रविवार को स्कूल बंद रहता है। इस वजह से भिलाई पब्लिक स्कूल मरोदा में शनिवार को जन्माष्टमी सेलिब्रेट किया गया। स्कूल में एक परिवार की तरह छात्रों और टीचर्स ने ये पावन पर्व मनाया और एक दूसरे को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...

कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP,...

रायपुर। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया...

दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी की सैलरी...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को महिला कर्मचारी की सैलरी में गड़बड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप में मोहन...