29 लोगों की मौत: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 29 की चले गई जान

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत बहुत घातक बस हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पंजाब प्रांत में यात्रियों को लेकर जा रही एक बस आज खाई में गिर गई। इस दुर्घटना के कारण कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। मीडिया में जारी खबरों में यह जानकारी दी गई। पाकिस्तानी चैनल ‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बस में 30 लोग मौजूद थे और यह हवेली कहुटा से रावलपिंडी की ओर जा रही थी। उसने बताया कि यह हादसा पाना पुल के पास हुआ।

खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पहाड़ी क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय निवासी बस से शवों को निकाल रहे हैं, जबकि पुलिस और बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। (भाषा)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...