दुर्ग SP ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड: नारकोटिक्स और आर्म्स एक्ट मामले में पाई गई संदिग्ध आचरण… गोपनीयता भंग करने का गंभीर आरोप भी लगा; देखिये आदेश में और क्या?

दुर्ग। दुर्ग में SP जितेंद्र शुक्ला ने एक आरक्षक को सस्पेंड किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक विवेक पोद्दार को निलंबित किया गया है। बुधवार को पुलिस कप्तान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आरक्षक विवेक पोद्दार तैनाती रक्षित केन्द्र, जिला-दुर्ग के द्वारा थाना छावनी में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक-585/2020 धारा 20 (ख), 231 नारकोटिक्स एक्ट 25,27 आर्म्स एक्ट के मामले में संदिग्ध आचरण प्रदर्शित कर, पुलिस विभाग की गोपनीयता भंग कर अपने पदीय कर्तव्य के प्रति संदिग्ध संनिष्ठा एवं कदाचरण प्रदर्शित किए जाने के कृत्य के लिए दिनांक 23.08.2024 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग सम्बद्ध किया जाता है। निलंबित आरक्षक 829 विवेक पोद्दार को निलंबन अवधि मे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...