महंगाई पर केंद्र के खिलाफ NSUI मुखर: प्रदेश सचिव शिवांग साहू ने कहा- कांग्रेस सरकार ने हमेशा लोगों को दी राहत, मोदी सरकार ने दी सिर्फ महंगाई और परेशानी

भिलाई। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर NSUI मोर्चा खोलने वाली है। उससे पहले एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शिवांग साहू ने केंद्र सरकार के खिलाफ बयान दिया है। शिवांग ने कहा है कि, देश की मोदी सरकार ने आम आदमी का बजट गड़बड़ा दिया है।

लोग महंगाई से त्रस्त है। यूपीए सरकार के दौरान एलपीजी सिलेंडर का दाम 414 रुपये था। हर सिलेंडर पर 827 रुपये की सब्सिडी दी जाती थी। आज सिलेंडर की कीमत 999 रुपये है। सब्सिडी की राशि शून्य है। मोदी सरकार ने उन सभी सुरक्षा कवचों को हटा दिया है जिनकी व्यवस्था कांग्रेस ने आम आदमी की सुरक्षा के लिए की थी।

प्रदेश सचिव शिवांग साहू ने कहा आज करोड़ों घर महंगाई, बेरोजगारी और खराब शासन की वजह से मुश्किल का सामना कर रहे हैं। देश में कांग्रेस पार्टी कभी भी ऐसा नहीं होने देती। हमने हमेशा जरूरतमंद परिवारों की मदद की है और हमेशा करेंगे। शिवांग ने यह भी कहा कि, देश में महंगाई कर भाजपा पार्टी मालामाल हो रही है।

सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम ढाई गुना अधिक हो चुका है। रसोई गैस अब मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग की पहुंच से बाहर हो चुकी है। इस सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम पिछले महीने 102 रुपये बढ़ा दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार लोगों को हर तरीके से चोट पहुंचा रही है।

शिवांग साहू ने कहा 3 देशों से लौटकर आने के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत 50 रूपए तो बढना ही था विदेश में खर्च किए पैसे आखिर चुकाएगा कौन सरकार तो पहले से ही मोदी जी के प्रचार प्रसार में कंगाल हो गई हैं। अब तो सरकारी संपत्ति भी नहीं बचा। जिसे बेच के दिया जाए। सरकारी संपति भी बिक रही है। अब बच गए अगर कोई तो देश की भोली भाली जनता उन्हें लूटा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...