राज्य खेल पुरस्कार में कुडो संघ के 10 खिलाड़ियों को पहली बार मिला सम्मान

रायपुर। राजधानी रायपुर में 29 अगस्त को हुए छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार समारोह में कुडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के 10 खिलाड़ियों को पहली बार सम्मानित किया गया। प्रदेश संघ के अध्यक्ष राजा कौशल ने बताया, कुडो खेल को छत्तीसगढ़ शासन की मान्यता मिलने के बाद पहली बार अलंकरण समारोह में शामिल हुए और
कुडो खेल के खिलाड़ियों को यह सम्मान पहली बार मिला.

सीनियर महिला वर्ग में लीलिमा सोनी को कौशल खेल शिखर कांस्य अलंकरण राशि 15000 रुपए, जूनियर बालिका वर्ग में खिलेश्वरी साहू को खेल अंकुर स्वर्ण अलंकरण राशि 10000 रुपए, तृप्ति साहू को खेल गौरव कांस्य अलंकरण राशि 7000, चयसवरि साहू को खेल अंकुर अलंकरण राशि 5000 रुपए देकर सम्मानित किया गया।

जूनियर बालक वर्ग में मनीष कुमार साहू को खेल गौरव कांस्य अलंकरण राशि 7000, पेमेश्वर कौशिक को खेल गौरव कांस्य अलंकरण राशि 7000, तुकेश सप्रे को खेल अंकुर अलंकरण राशि 5000, गौरव बर्वे को खेल गौरव कांस्य अलंकरण राशि 10000, लक्ष्मी नारायण को खेल गौरव कांस्य अलंकरण राशि 10000 और चैतन्य साहू को खेल अंकुर अलाकरण राशि 5000 रुपए देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...