युवा कांग्रेस ने प्रदेश भर में निकाली मशाल रैली: भिलाई के सिविक सेंटर में भी सरकार के खिलाफ युंका ने खोला मोर्चा… NSUI के कार्यकर्ता भी जुटे; MLA देवेंद्र के समर्थन में लगाए नारे

भिलाई। भिलाई नगर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में रविवार को युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर मशाल रैली निकाली। विधायक के गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भर में कांग्रेस लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है। भिलाई के सिविक सेंटर में आयोजित मसाल रैली में युवा कांग्रेस एनएसयूआई के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। हाथ में मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए सिविक सेंटर पहुंचे। जहां सभी ने नारेबाजी की और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में आवाज़ उठाई।

कांग्रेसियों का कहना है कि “प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए गलत के साथ दे रही है और सच को दबाने की कोशिश में लगी हुई है। अपनी झूठी शान के लिए भाजपा के सरकार ने अंग्रेजो की तरह बलौदा बाजार मामले में निर्दोष मासूम सतनामी समाज के लोगों के साथ बड़ा बुरा बर्ताव और घिनौनी हरकत की है। प्रदेश में न्याय व्यवस्था बनाने के लिए शहीद भगत सिंह की तरह प्रदेश में एक नई क्रांति लाने वाले और मासूम निर्दोष लोगों की आवाज बनने वाले विधायक देवेंद्र यादव को भी इस भाजपा सरकार में जेल में बंद कर दिया है। मानो प्रदेश में कहीं कोई कानून व्यवस्था नाम की चीज ना हो और अंग्रेजों की तरह शासन चला रहे। लेकिन मासूमों पर जुल्म ढाने वाले इन भाजपा सरकार के कटपुतली पुलिस युवा आवाज़ को दबा नहीं पाई है और जेल की चार दीवारी इस क्रांति को रोक नहीं पाई है। इसी का परिणाम है की अब यह क्रांति पूरे प्रदेश भर में आग की तरह फैल रही है।”

रविवार को पूरे प्रदेश भर में युवा कांग्रेसी, एनएसयूआई युवाओ ने जगह-जगह मशाल रैली निकली है। आपको बता दें कि बलौदा बाजार मामले में पुलिस ने भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि, “आज तक पुलिस यह साबित नहीं कर पाई है कि वह दोषी है। भाजपा सरकार आज तक उनके खिलाफ एक सबूत तक जुटा नहीं पाई है। इसके बाद भी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने जबरदस्ती जेल में बंद करके रखा है। जिससे प्रदेश के युवाओं में आक्रोश फैला जा रहा है। युवाओ का यह आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है।”कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जुल्फिकार अहमद कार्यकारी अध्यक्ष इमामुद्दीन खान एवं सैकड़ो युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...