भाजपा सदस्यता अभियान शुरू, पहली सदस्यता PM मोदी ने ली: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ में की गई नियुक्ति, दल्ली राजहरा के स्वाधीन जैन को मिला कांकेर जिले का प्रभार

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (2 अगस्त) को अपनी बीजेपी सदस्यता रिन्यू कराई। इसी के साथ बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी को बनाने के लिए लोगों ने अपने जीवन को खपाया है।

बीजेपी के सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है। अगर किसी दल में आंतरिक लोकतंत्र निरंतर नहीं पनपता तो वैसी स्थिति बनती है जो आज हम देश के कई दलों की देख रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के द्वारा प्रधानमंत्री को प्रथम सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान के माध्यम से बीजेपी संगठन पर्व मनाकर अपना विस्तार कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी एवं भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशन पर एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ.सलीम राज की सहमति से संगठन महा पर्व सदस्यता अभियान 2024 के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने प्रदेश सदस्यता टीम की घोषणा की है जिसमे स्वाधीन जैन को कांकेर जिला का प्रभारी बनाया गया है।

स्वाधीन जैन ने पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पूरे 6 सालो में इस सदस्यता अभियान को एक महापर्व के रूप मनाती है। ऐसे में आज मुझे कांकेर जिले का प्रभारी बनाया है ऐसे कांकेर में हम सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के लोग मिल कर शत प्रतिशत सदस्य बनाएंगे साथ ही इस महापर्व में नये लोगो को भी बड़ी सख्या में सदस्य बनाने का सकल्प दिलाएंगे। ऐसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी व सदस्यता अभियान कांकेर जिले का प्रभारी स्वाधीन जैन को बनाये जाने पर दल्लीराजहरा नगर में हर्ष का माहौल बना हुआ है। भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष पवन साहू ने भी दी बधाई। साथ ही गोविन्द वाधवानी ,जयदीप गुप्ता , आशीष लालवानी , हितेश कुमार , शाहिल कुमार , सुरेश जायसवाल ,विशाल मोटवानी, ओम गोलछा ,दमनदीप,ललित जैन ,आलोक जैन,मोहमद इमरान,फारूक भाई, हनी मथारू,निखिल जैन,दीपेश जैन,पुनीत पब जी,व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के लोगो ने बधाई दिया है।

इस दौरान स्वाधीन जैन ने बताया सदस्यता अभियान में तीन तरीके से सदस्य बन सकते हैं। जिसमें ऑनलाइन, ऑफलाइन और मिस्ड कॉल इन तीन फॉर्मेट में से किसी भी फॉर्मेट में जाकर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...