इंजीनियर से दुर्व्यवहार का मामला : भिलाई में निगम कर्मियों के प्रदर्शन के बाद एक्शन में आई पुलिस, कांग्रेस पार्षद का बेटा और उसका दोस्त गिरफ्तार

भिलाई। इंजीनियर से दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने भिलाईर् नगर निगम की कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस एक्शन मोड पर आई है।

एफआईआर के पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने काम ठप रखा। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी थी। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एएसपी सुखनंदन राठौर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। CSP सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बुधवार दोपहर को ही छापेमारी की। आरोपी रॉबिन सिंह और भास्कर दुबे को गिरफ्तार कर थाने लाई। गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना निगम के इंजीनियर को दी। इसके बाद निगम के लोगों ने दोपहर को अपना धरना खत्म किया।

बता दें कि रॉबिन सिंह और भास्कर दुबे 30 अगस्त को भिलाई नगर निगम के जोन 5 कार्यालय पहुंचे थे। वहां पैसा दिलाने की बात को लेकर प्रभारी सहायक अभियंता दीपक देवांगन से बहस हो गई। दोनों पर आरोप है कि कार्यालय के अंदर देवांगन को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि टेबल पर रखे सरकारी दस्तावेजों को भी फाड़ दिए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...