CG – लॉ की छात्रा से रेप: पुलिसकर्मी ने स्टूडेंट को बनाया हवस का शिकार, घर और एयरपोर्ट के पास किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और रेप की घटना सामने आई है। लॉ स्टूडेंट से रेप हुआ है। आरोप एक जवान पर लगा है। पूरा मामला राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा रायपुर में ही लॉ की पढ़ाई कर रही है। कार में युवती से दुष्कर्म किया गया है। आरोपी जवान का नाम चंद्रमणि है। पीड़िता के साथ बीते तीन-चार महीनों से उसकी दोस्ती थी। दोनों की फोन पर अक्सर बात होती थी। दो दिन पहले आरोपी ने पहले घर पर रेप किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो समझाने के बहाने उसे कार में बैठाकर एयरपोर्ट की तरफ ले गया। यहां सुनसान इलाके में उसके साथ फिर दुष्कर्म किया।

माना थाना प्रभारी भावेश गौतम के मुताबिक आरोपी चंद्रमणि शर्मा पुलिस अकादमी में कॉन्स्टेबल के पद पर है। माना पुलिस ने FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

इस घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई। फिर उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत की जिसके बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी चंद्रमणि शर्मा को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा जाएगा। इस मामले में नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम देने की बात आ रही है। लेकिन, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

रायपुर ग्रामीण ASP कीर्तन राठौर ने कहा कि माना पुलिस से पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत की है। आरोपी पुलिस विभाग में कार्यरत है। इस मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...