दुर्ग में हेडमास्टर की लापरवाही, एक छात्र की हुई मौत; टीचर्स डे सेलिब्रेशन के लिए नारियल लेने भेजा… बाइक का हो गया एक्सीडेंट, एक की मौत दूसरा गंभीर; DEO ने किया सस्पेंड

बाएं मृतक वोमेश कुमार, दाएं घायल भूपेश तिवारी

दुर्ग। दुर्ग में सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरहाल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कौही के प्रधान पाठक ने शिक्षक दिवस के दिन 7वीं कक्षा के दो छात्रों को शिक्षक दिवस सेलिब्रेशन के लिए बाइक देकर नारियल खरीदने भेजा था। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया। अब दुर्ग DEO अरविंद कुमार मिश्रा ने प्रधान पाठक संतोष कुमार महिलांगे को सस्पेंड कर दिया है। प्रधान पाठक संतोष कुमार महिलांगे ने 5 सितंबर को कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले छात्र वोमेश कुमार पिता महेश कुमार और भूपेश तिवारी पिता राजकुमार तिवारी को स्कूल टाइम में नारियल लेने बाजार भेजा था। प्रधान पाठक ने दोनों बच्चों को अपनी बाइक की चाबी दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11.40 बजे जब वोमेश और भूपेश बाइक से नारियल लेने जा रहे थे, तो मंदिर के पास ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा कि, छात्र बाइक को काफी तेज रफ्तार में चला रहे थे। मंदिर के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो गिर गए। इसके कारण दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आई, इसमें बाइक चला रहे वोमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना में प्रधान पाठक की बड़ी लापरवाही सामने आई। जिस दिन यह दुर्घटना हुई उस समय स्कूल में प्रधान पाठक के अलावा चार शिक्षक और एक अंशकालिक स्वीपर मौजूद था। इसके बाद भी उन्होंने उन्हें ना भेजकर नाबालिग बच्चों को अपनी बाइक से बाजार भेज दिया। यदि वो ऐसा नहीं करते हादसा नहीं होता। इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अगधिकारी की अनुशंसा पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग आरएस ठाकुर ने प्रधान पाठक संतोष कुमार महिलांगे को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेशन के दौरान उन्हें बीईओ ऑफिस गुंडरदेही बालोद में अटैच किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...