CG – ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक जवान की मौत: अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हेड कांस्टेबल की चले गयी जान

CG

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की उसकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष देव मूलतः धमतरी जिले के कंडेल गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक वो 2006 से पुलिस विभाग में पदस्थ था। हालांकि, मौत की वजह क्या है ये अभी स्पष्ट नहीं है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम मनीष देव नेताम (35) है। जो धमतरी जिले के कंडेल का रहने वाला था। पिछले कुछ सालों से बस्तर में पोस्टेड था। वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस में था। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर में जवान ड्यूटी पर था। उसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी।

साथ में ड्यूटी कर रहे साथी जवान पीड़ित को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जवान ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को जवान के गृहग्राम भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...