फेरों के वक्त गुल हुई बिजली और बदल गई दुल्हनें, दो बहनों की शादी में हुई बड़ी गड़बड़, पढ़िए क्या है मामला

नई दिल्ली। बिजली गुल होने से मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. जहां अंधेरे के कारण शादी में होने वाली रस्म के दौरान दुल्हनों के दूल्हे बदल गए. जब लाइट आई तो दुल्हन और उनके परिजन भौचक्के रह गए, जिसके बाद फेरे के दौरान हुई गलती को ठीक किया गया.

जिले के इंगोरिया थाना के असलाना गांव में रमेशलाल की तीन बेटी और एक बेटे की शादी थी. रविवार को उनकी दो बेटियों निकिता और करिश्मा की दंगवाड़ा के भोला और गणेश से शादी हुई. दो युवक अलग-अलग परिवार से हैं. बारात आने के बाद रात करीब 11.30 बजे माता पूजन की रस्म के दौरान दोनों दुल्हनों ने अलग-अलग दुल्हों का हाथ पकड़कर पूजा संपन्न की.

इस दौरान निकिता ने गणेश और करिश्मा ने भोला का हाथ पकड़ रखा था. रात करीब 12.30 बजे जब लाइट आई तो दोनों दुल्हन और उनके परिजन दंग रह गए. हालांकि, इस गलती को सुबह 5 बजे हुए फेरे के दौरान ठीक कर लिया गया और तय रिश्ते के आधार पर ही दूल्हों के साथ दुल्हनों के सात फेरे करवाए गए.

परिजनों ने बताया कि गांव में आए दिन बिजली गुल हो जाती है. यही नहीं, यह बिजली कटौती कई घंटे तक बनी रहती है. इसी वजह से विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन की अदला-बदली हो गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...