शिक्षक सुसाइड मामला : दो आरोपी गिरफ्तार, पूर्व मंत्री को मामा बताकर लोगों से की है करोड़ों की ठगी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शिक्षक के आत्महत्या और नौकरी के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर को अपना मामा बताकर ठगी करता था। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने नौकरी लगाने के नाम पर 70 से अधिक लोगों से तीन करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। इन आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं। 

एक अन्य आरोपी हरेन्द्र नेताम फरार चल रहा है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी मदार खान पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को अपना मामा बताकर लोगों से ठगी करता था। आरोपी के पास कई महंगी गाड़ियां होने की भी जानकारी मिली है।

जानिए पूरा मामला 

दरअसल यह पूरा मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है, जहां पर शिक्षक दिवस के दिन एक हेडमास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी थी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए पूर्व मंत्री समेत चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...