वार्ड 3 के लोगों को मिलेगी सड़क की सुविधा, 7.84 लाख डामरीकरण कार्य के लिए विधायक व महापौर ने किया भूमिपूजन; MLA वोरा बोले – शहर में विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी शासन स्तर पर नहीं होने दी जाएगी

दुर्ग। शहर के ह्दय स्थल चंडी मंदिर चौक से लेकर नया तालाब,सारथी पारा सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य के लिए आज विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड क्रमांक 3 चंडी मंदिर रोड से नया तालाब और सारथी पारा सड़क डामरीकरण निर्माण के लिए 7,84 लाख की लागत से विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर विधायक ने उपस्थित निवासियों से कहा मूलभूत विकास निर्माण कार्य के लिए पैसे की कमी नहीं हैं आपकी जरुरत और सुविधाओं को देखते हुये आज विकास निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया है।

इस अवसर पर सभापति राजेश यादव, गया जी पटेल,पार्षद नरेंद्र बंजारे,एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले, दीपक साहू,हमीद खोकर,मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद मनीष बघेल,प्रकाश जोशी, बृजलाल पटेल, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,जगमोहन ढीमर,देव सिन्हा सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से पार्षद व वार्ड के निवासी विकास और निर्माण की बाट जोह रहे थे।क्षेत्र में सड़क डामरीकरण कार्य की अधिक आवश्यक है। जिसे देखते हुये विधायक एवं महापौर की पहल पर 7.84 लाख की लागत से चंडी मंदिर रोड से नया तालाब और सारथी पारा सड़क मरमत कार्य करवाया जाएगा।

महापौर ने इस अवसर पर कहा क्षेत्र के सभी निवासियों को उनकी आवश्यकता अनुसार सुविधा प्राप्त होगी। महापौर ने इस अवसर पर कहा क्षेत्र के सभी निवासियों को उनकी आवश्यकता अनुसार सुविधा प्राप्त होगी। विकास कार्यो की शुरुआत लगातर जारी है। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद कन्या ढीमर,प्रकाश गीते,महामंत्री पप्पू श्रीवास्तव,संदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...