CG – CRPF जवान ने खुद को मारी गोली: 2 दिन पहले ही घर से लौटा था, बाथरूम में जा कर किया सुसाइड

CG

डेस्क। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दर्दनाक घटना घटी है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान 44 वर्षीय हवलदार विपुल भूयान के तौर पर हुई है. विपुल भूयान सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन में हवलदार पद पर तैनात थे. घटना गादीरास गांव में सीआरपीएफ शिविर की है. मृतक असम के रहने वाले थे. दो दिन पहले घर से वापसी के बाद भूयान ने ड्यूटी ज्वाइन की थी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया.

शौचालय में गोली की आवाज सुनकर सहकर्मी दौड़े. मौके पर जवान खून से लथपथ पड़े थे. सहकर्मियों ने आनन फानन जवान को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सीआरपीएफ के हवलदार को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भूयान ने शिविर के शौचालय में एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली. खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है. गौरतलब है कि तीन महीने में सुरक्षा बलों के जवानों की कथित खुदकुशी का पांचवां मामला है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IPS राजश्री मिश्रा को दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी राजश्री मिश्रा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। रायपुर में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट...

नया रायपुर में कल दिखेगा भारतीय वायुसेना का दमखम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को अटल नगर, नया रायपुर स्थित सेंध तालाब में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर...

महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी :...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में फरार चल रहे प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को आखिरकार भारत लाया गया है। ओमान में हिरासत में...

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने : मुकेश...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम की प्रारंभिक मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा विधायक रिकेश सेन पर निशाना...