शिवनाथ नदी में विसर्जन के लिए निगम की तैयारी पूरी: गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान निगम के अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे तैनात… आयुक्त ने जनता से कहा- निर्धारित किये गये तालाबों पर ही करें विसर्जन; जानिए कौन से है वो तालाब…?

दुर्ग। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर दुर्ग निगम की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा गणेश उत्सव के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर विराजे भगवान गणेश की प्रतिमाओं को पूर्ण विधि-विधान के साथ विसर्जित कराने के लिए अनन्त चतुर्दशी पर नगर निगम द्वारा विसर्जन शिवनाथ नदी सहित शहर के कुछ तालाबों को चिन्हित कर व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। उक्त व्यवस्था के संपादन के लिए विसर्जन समाप्ति तक निरंतर सुनिश्चित कराने के लिए कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विसर्जन कार्यक्रम स्थल पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाकर मूर्ति विसर्जन हेतु पहुंच मार्ग, समतलीकरण, अस्थाई कुण्ड निर्माण, वाटर प्रुफ शमियाना एवं कुर्सी, टेबल की व्यवस्थाएं देखेंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने गणेश विसर्जन को लेकर नागरिकों से अपील की हैं कि नदी व वार्डो के तालाबों में निगम द्वारा बनाये गए कुंड में ही पूजन सामग्री के एकत्रीकरण में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि वार्डो के तालाबो में चिन्हित स्थानों पर अस्थायी पर्यावरण हितेषी कुण्ड रखें गए है।साथ ही नागरिको को पर्यावरण सुरक्षा व जल प्रदूषण को रोकने की दृष्टि से विसर्जन से पूर्व भगवान गणेश प्रतिमा की पूजन सामग्री यथा माला,वस्त्र ,नारियल,फूल व पत्ती को एक कुंड पर विसर्जन करने की अपील भी की गई है।उन्होंने कहा कि भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु तालाब निर्धारित किये गये वही पर विसर्जन करें।

निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नगर निगम व पुलिस प्रशासन के आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने तैनात किया है। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहर पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं विधिवत पारम्परिक रूप से समय सीमा में पूर्ण कराने का दायित्व संबंधित अधिकारी/कर्मचारियो को सौंपा है। यह अधिकारी/कर्मचारी इन पुलगांव वार्ड 55 शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के निकट, महमरा घाट, शक्ति नगर, सतरूपा शीतला कसारीडीह तालाब, वार्ड 57 व 58 पॉन्ड के पास तालाब पर तैनात रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...